Friday, August 19, 2022

जीवन बहुत महत्वपूर्ण पल है


जीवन बहुत महत्वपूर्ण पल है
एक एक पल का मूल्य अमूल्य है
रचना धर्मिता हर पल का
बहुमूल्य तोहफा है।
क्योंकि प्रकृति ने हमें,
आपको और उन सबको इसे
बांटने के लिए सौंपा है।
हम आप और वो लोग जो
प्रकृति की अमूल्य धरोहर को
बांट सकते हैं हमें अधिकार,
अवसर प्रदान कर सकते हैं।
नफरत करने वालों के लिए
यह महत्वपूर्ण संदेश है,
जो वक्त बर्बाद कर रहे हैं
अपना भी और प्रकृति का भी
प्रकृति पल-पल बदलती है रूप
कभी छांव कभी धूप।
हम दौड़ते जाते हैं भागते जाते हैं
प्रकृति के विशाल आंगन में
प्रकृति हमें देती है जीवन।
हम बना सकते हैं उसे संजीवनी, 
और बिखेर सकते हैं यही जीवन
हजारों हजार युवा प्राणियों में।
यदि हमारे मन में नफरत नहीं है।
नफरत करने वालों।
जरा खुद से नफरत करके देखो।

- डॉ लाल रत्नाकर

No comments:

Post a Comment

चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार की धांधली

 **Indian Express की रिपोर्ट (23 सितंबर 2026 के आसपास प्रकाशित)** चुनाव आयोग के अंदर की प्रक्रिया पर एक खोजी रिपोर्ट है। इसमें मुख्य रूप से ...